हजारीबाग के आकाश जैन बने एनटीए के जॉइंट डायरेक्टर, अब नीट परीक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
Published by : Priya Gupta Updated At : 17 May 2026 11:43 AM
आकाश जैन
Hazaribagh News: NEET पेपर लीक मामले के बाद सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस बदलाव के तहत दो संयुक्त निदेशक और दो संयुक्त सचिव की नई नियुक्तियां की गई हैं. ऐसे में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी आकाश जैन को NTA में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जयनारायण की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के आईआरएस आकाश जैन को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है.अब देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के आयोजन की अहम जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी.
शिक्षा और प्रारंभिक जीवन
आकाश जैन ने अपनी 10वीं की पढ़ाई सत जेवियर स्कूल हजारीबाग से पूरी की. पढ़ाई के दौरान से ही वे मेधावी छात्र रहे हैं. वर्ष 2013 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बनाई थी. उनका घर शहर के झंडा चौक के पास है.
हजारीबाग में खुशी का माहौल
आकाश जैन की इस उपलब्धि से हजारीबाग में खुशी का माहौल है. शहरवासियों ने इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है. युवाओं के लिए उनकी सफलता प्रेरणा बन गई है. मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है.
यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम
यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










