हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर लगा जाम, भारत माता चौक के पास चार घंटे तक फंसे रहे लोग 

Updated:
विज्ञापन
Hazaribagh News

हजारीबाग रामगढ़ पथ मसीपिरी भारत माता चौक पर लगा जाम

Hazaribagh News: हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर भारत माता चौक के पास लंबा जाम लग गया, जिससे यात्री करीब चार घंटे तक फंसे रहे और पांच से छह किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से शंकर प्रसाद की रिपोर्ट 

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के हजारीबाग रामगढ़ पथ 33 फोरलेन मसीपिरी स्थित भारत माता चौक पर सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक वाहनों का जाम लग गया. यह जाम करीब पांच से छह किलोमीटर तक लगी रही. तीन ओर से हजारों वाहन जाम में साढ़े तीन घंटा से अधिक समय तक फंसे रहे. जाम ऐसा लगा था कि दो पहिया वाहन भी गुजर नहीं सका. 

जाम की सूचना और पुलिस की कार्रवाई 

ट्रैफिक प्रभारी डीएसपी मनोज कुमार सिंह को जाम की सूचना दी गई. उन्होंने तत्काल सामने के थाना मुफस्सिल थाना को जाम हटाने के लिए निर्देश दिया. तत्काल मुफस्सिल थाना की पुलिस भारत माता चौक पर पहुंचकर चारों ओर से लगे जाम को हटाने का प्रयास करने लगे.

कोनार पुलिया निर्माण और ट्रैफिक अव्यवस्था 

जाम लगने का वजह एनएच 33 फोर लेन बाईपास भारत माता चौक से बरही की ओर जाने वाले फोरलेन पथ स्थित कोनार पुलिया टूट गया था. पुल निर्माण कार्य मरमति कार्य करीब तीन महीना से चल रहा है. रांची की ओर से आने वाले वाहन और बरही की ओर से आने वाले सभी वाहन एक ही और से आवागमन कर रही थी. पुलिया निर्माण स्थल के बगल में डिवाइडर को तोड़कर सड़क के दूसरे लेने में वाहनों के जाने के लिए खोला गया है. उसी जगह पर एक ट्रेलर वहां खराब हो गई जिसके कारण यह जाम लग गय. 

होमगार्ड के दो जवानों के भरोसे भारत माता चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था

भारत माता चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्ड के दो जवानों तैनात है. दोनो जवानों से जाम को नहीं हटाया जा सका. जाम लगने के पूर्व दोनों जवान लापरवाही बरत रहे थे. जिसके कारण यह जाम लग गई.  ट्रैफिक प्रभारी डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जाम लगने की सूचना मिली है तत्काल संबंधित थाना की पुलिस को जाम हटाने के लिए निर्देश दिया गया है. कुछ ही देर में जाम हटा दिया जाएगा. वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप प्रसाद को सूचना दी गई उन्होंने 1 घंटे तक अपने ट्रैफिक पुलिस को नहीं भेजें .इस दौरान लगातार जाम लगता रहा. करीब पांच से छह किलोमीटर तक दोनों ओर से जाम लग गया.

चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे रहे लोग

जाम में फंसे कई कार, बस में सवार लोगों ने कहा कि रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जा रहे थे. जाम लगने के कारण हम लोगों का ट्रेन और प्लेन छूट सकती है.लोग काफी परेशान दिख रहे थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के आकाश जैन बने एनटीए के जॉइंट डायरेक्टर, अब नीट परीक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: नोवामुंडी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत, बीडीओ ने जिम्मेदारी निभाने की अपील की

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola