स्कूटी सवार महिला से चेन की छिनतई

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 16 May 2026 10:55 PM

विज्ञापन

एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार

विज्ञापन

हजारीबाग. पति के साथ स्कूटी से इलाज कराने जा रही एक महिला से शनिवार दोपहर समाहरणालय के समीप चेन छिनतई की घटना हुई. घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया. पकड़े गये आरोपी की पहचान पेलावल निवासी लक्की के रूप में हुई है. इस संबंध में इचाक थाना क्षेत्र निवासी भुक्तभोगी संजू देवी ने कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. महिला ने बताया कि वट पूजा करने के बाद वह अपने पति के साथ बोंगा से शहर इलाज कराने जा रही थी. इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक पीछे से आये और गले से चेन छीनकर भागने लगे. पीछा कर हॉलीक्रास स्कूल के समीप एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया. महिला के अनुसार छीनी गयी चेन करीब 12 ग्राम की थी. सूचना मिलने पर कोर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गये आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. पुलिस ने आरोपी की स्कूटी (जेएच02बीटी-4669) भी जब्त की है. स्कूटी की डिक्की से मिले ओनर बुक में दिव्या कुमारी मेहता का नाम दर्ज है. पुलिस यह जांच कर रही है कि स्कूटी चोरी की तो नहीं है. थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी छिनतई मामले में जेल जा चुका है. फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola