होर्मुज स्ट्रेट को क्रॉस करके 20,000 टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा सिमी जहाज

Updated:
विज्ञापन
Symi Ship reached gujrat port

सिमी जहाज गुजरात पहुंचा

LPG tanker : खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच 20,000 टन गैस लेकर एक भारतीय जहाज होर्मुज स्टेट को क्रॉस करके गुजरात पहुंच गया है. यह जहाज भारतीय पोर्ट पहुंचने से पहले 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट क्रॉस कर गया था.

विज्ञापन

LPG tanker: होर्मुज स्ट्रेट से किसी जहाज के गुजरने पर पूरे विश्व की नजर टिकी हुई है, वैसी स्थिति में सिमी नाम का जहाज 20,000 टन गैस लेकर गुजरा है. यह जहाज अब भारतीय पोर्ट पहुंच चुका है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जहाज पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा हुआ था.

कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से लागत में वृद्धि

देश में कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से प्रवासी मजदूरों, कम्युनिटी किचन, कैंटीन, ढाबों और इंडस्ट्रियल यूजर्स के लिए गैस की लागत 47% से ज़्यादा बढ़ गई है. ऐसे में यह खबर राहत देने वाली है. देश में एनर्जी संकट से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गैस का समझदारी से इस्तेमाल करने को कहा है. इसकी वजह यह है कि ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध को देखते हुए होर्मुज स्ट्रेट और फ्यूल सप्लाई लाइनों को जाम कर दिया है.

एनर्जी संकट से बचने के लिए भारत तलाश रहा है विकल्प

भारत में तेल की कमी ना हो और जनता परेशान ना हो, इसके लिए सरकार ने विकल्प की तलाश शुरू कर दी है.भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात ने शुक्रवार को डिफेंस कोऑपरेशन, लॉन्ग-टर्म LPG सप्लाई, स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और शिपिंग पर अहम एग्रीमेंट साइन किया है. यूएई के प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कहा कि भारत ने हमेशा बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए समस्याओं को सुलझाने की बात कही है. भारत ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की वकालत की ही है और समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करने की वकालत की है.

ये भी पढ़ें : वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, खरगे, राहुल और प्रियंका भी रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola