डेली मार्केट के पास बारूद भरे ट्रक में आग लगी

Updated at : 29 Jan 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
डेली मार्केट के पास बारूद भरे ट्रक में आग लगी

लोगों ने ट्रक से धुआं उठने की सूचना चालक को दी

विज्ञापन

लोगों ने ट्रक से धुआं उठने की सूचना चालक को दी बड़कागांव. केरेडारी-टंडवा रोड स्थित बड़कागांव डेली मार्केट के पास बीजीआर कंपनी के बारूद भरे ट्रक (जेएच 01 एबी-0201) में आग लग गयी. घटना बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे की है. ट्रक में आग लगने की खबर सुन कर बाजार में भगदड़ मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी. भागदौड़ में दर्जन भर लोग घायल हो गये. स्थानीय युवक जितेंद्र विश्वकर्मा, गौतम ठाकुर, मन्नू पासवान ने बताया कि ट्रक केरेडारी टंडवा की ओर से आ रहा था. इसी बीच बड़कागांव डेली मार्केट के पास ट्रक से धुआं निकलने लगा. चालक को कह कर तुरंत ट्रक रुकवाया और बालू एवं पानी से आग को बुझाने लगे. सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटना स्थल पहुंची और अग्नि शमन वाहन बुलाया, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया लिया गया. ट्रक चालक शंकर कुमार व उप चालक विकास कुमार ने बताया कि बीजीआर कंपनी का बारूद लेकर रांची जा रहे थे. इसी बीच बड़कागांव डेली मार्केट के पास लोगों ने आग लगने की सूचना दी. ट्रक में 150 पेटी बारूद लाेड था. स्थानीय ग्रामीणों ने विस्फोटक सामग्री भरे वाहन को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से गुजरने का विरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola