……पानीमाको गांव में छह हाथियों का झुंड पहुंचा, मचाया उत्पात
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

टाटीझरिया में हाथियों का आतंक लगातार जारी है, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है.
विज्ञापन
17हैज20में- हाथियों ने पानीमाको के खेतों में लगे आम पेड़ को नष्ट किया
टाटीझरिया. टाटीझरिया में हाथियों का आतंक लगातार जारी है, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है. धर्मपुर पंचायत के पानीमाको गांव में सोमवार रात को छह हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव में आम और कटहल के पेड़ों की टहनियों को तोड़ डाला, हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आयी. ग्रामीणों के अनुसार, रात आठ बजे हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया. सीताराम टुडू, जगदीश टुडू, सुनील टुडू, महेंद्र टुडू, महादेव टुडू, छोटन टुडू, तुलसी टुडू, सुखदेव टुडू और शिबु टुडू सहित अन्य ग्रामीणों ने हाथियों के उत्पात को देखा और तुरंत घरों में शरण ले ली. सूचना मिलते ही वन विभाग के फोरेस्टर और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों, विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को घरों में रहने और सतर्क रहने की सलाह दी.हाथियों का झुंड अब भी पानीमाको के जंगल में मौजूद है, जिससे आसपास के गांवों पानीमाको, हर्दिया, धर्मपुर, मंडपा, जेरूवाडीह के लोग डरे हुए हैं. हाथियों के लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है. वन विभाग को हाथियों को नियंत्रित करने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










