पति के दीर्घायु होने की कामना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2017 10:19 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : इचाक समेत आसपास के इलाके में सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा-अर्चना की. गांव-गांव में वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाएं पूजा-अर्चना करती देखी गयीं. यह प्रक्रिया दिन भर चलती रही. सुहागिनों ने पूजा कर पति के लंबी उम्र की कामना की. वहीं सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी. इसी तरह परासी, कुटुंसुकरी, […]
विज्ञापन
इचाक : इचाक समेत आसपास के इलाके में सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा-अर्चना की. गांव-गांव में वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाएं पूजा-अर्चना करती देखी गयीं. यह प्रक्रिया दिन भर चलती रही. सुहागिनों ने पूजा कर पति के लंबी उम्र की कामना की. वहीं सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी. इसी तरह परासी, कुटुंसुकरी, कुरहा, जलौंध, करियातपुर, मोकतमा, मंगरा, फुरुका, देवकुली, लुंदरू, छावनी, कारिमाती, अलौंजा, गुंजा, डाढ़ा, दरिया, जोगिडीह, बरका, खुटरा, दुमरौंन, हदारी, बरियथ, बोंगा, तिलरा व नावाडीह समेत कई गांवों में पूजा अर्चना की गयी.
विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया प्रखंड की सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की. दोनों प्रखंडों के विभिन्न वट वृक्ष के पास महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की. प्रखंड के विष्णुगढ़, चेड़रा, हेठली बोदरा, चलनिया में वट सावित्री की पूजा अर्चना की गयी.
कटकमसांडी. पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा-अर्चना की. इस दौरान सुहागिनों ने उपवास रखा. वहीं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










