शिक्षक संघ ने पांच शिक्षकों को सम्मानित किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Apr 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ हजारीबाग तथा रांची के संयुक्त तत्वावधान में जूलू पार्क स्थित जन विकास केंद्र में शिक्षक सम्मान समारोह-2017 का आयोजन किया गया. इसमें संघ की ओर से शिक्षाविद, पर्यावरणविद एवं सेवानिवृत्त समेत पांच शिक्षकों को प्रथम चरण में सम्मानित किया गया. सम्मानित होनेवालों में महादेव महतो, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, […]
विज्ञापन
हजारीबाग : झारखंड प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ हजारीबाग तथा रांची के संयुक्त तत्वावधान में जूलू पार्क स्थित जन विकास केंद्र में शिक्षक सम्मान समारोह-2017 का आयोजन किया गया. इसमें संघ की ओर से शिक्षाविद, पर्यावरणविद एवं सेवानिवृत्त समेत पांच शिक्षकों को प्रथम चरण में सम्मानित किया गया. सम्मानित होनेवालों में महादेव महतो, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश आर्या, लोकनाथ प्रसाद तथा विद्यावति का नाम शामिल है.
समारोह में प्रदेश महासचिव मंगलेश्वर उरांव, अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप महासचिव सैयद मंजर हसन, मंगरू महआ, आभा लकड़ा, पूनम खलखो, देवंती तिर्की, मुश्ताक कमर, मदन कुमार रत्न, सलीम तिर्की, वासिफ, जहीर एहसान, मो.शाहिद अनवर,मो शबान अंसारी, अशोक ठाकुर, रीता गुप्ता, नागेश्वर रविदास, जियाउल हक,प्रेम प्रसाद राणा, दयामणि खलखो, रंजु कुमारी, फहमिदा खातून, अनुराधा कुमारी, गीता कुमारी, मंजू निशा रानी तिर्की, संजु पासवान, सरिता सिंह समेत प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे. यह जानकारी सैयद मंजर हसन ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










