30 बच्चों का हुआ परम प्रसाद संस्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : प्रभु रूपांतरण महागिरजा घर में उजला रविवार मनाया गया. पल्ली पुरोहित फादर दयाकिशोर ने 30 बच्चों को प्रथम परम प्रसाद संस्कार से दिक्षित कराया. फादर किशोर ने बताया कि यह संस्कार हर ईसाइयों में लागू होता है. इसे सभी को लेना है. कहा: यह प्रभु का ठहराया हुआ दिन है. बच्चे पवित्र एवं […]
विज्ञापन
हजारीबाग : प्रभु रूपांतरण महागिरजा घर में उजला रविवार मनाया गया. पल्ली पुरोहित फादर दयाकिशोर ने 30 बच्चों को प्रथम परम प्रसाद संस्कार से दिक्षित कराया. फादर किशोर ने बताया कि यह संस्कार हर ईसाइयों में लागू होता है. इसे सभी को लेना है. कहा: यह प्रभु का ठहराया हुआ दिन है. बच्चे पवित्र एवं निष्पक्ष होकर प्रभु के अंग बन गये हैं. अनुष्ठान में फादर मनोज, फादर रेमंड, फादर बॉब सेलेट्री, फादर अंतोनी, काथलिक सभा के अध्यक्ष पीटर पॉल टोप्पो, महिला संघ के सभी सदस्यों ने सहयोग किया. वहीं अंजलि, सुजाता, अलविन, कुलदीप, सुनील, सिल्ली, सागर, सुनैना, स्नेहा, सुमन, जॉन, रौशन आदि की ओर से मधुर संगीत पेश किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










