रास्ते में घायल, मौत शादी समारोह के लिए निकला था

Published at :23 Apr 2017 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
रास्ते में घायल, मौत शादी समारोह के लिए निकला था

हजारीबाग : यूसेट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके छात्र विशाल कुमार सिंह (28) की मौत शुक्रवार की देर रात सिंदूर कोल्ड स्टोरेज के पास हो गयी. विशाल बंशीलाल चौक स्थित मंगल बाजार का रहनेवाला था. उसकी मौत हो संदेहास्पद बताया जा रहा है. इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी […]

विज्ञापन

हजारीबाग : यूसेट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके छात्र विशाल कुमार सिंह (28) की मौत शुक्रवार की देर रात सिंदूर कोल्ड स्टोरेज के पास हो गयी. विशाल बंशीलाल चौक स्थित मंगल बाजार का रहनेवाला था. उसकी मौत हो संदेहास्पद बताया जा रहा है. इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के बाद विशाल के परिवार में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार विशाल घर से एक शादी समारोह में जाने की बात कह निकला था.

देर रात घरवालों को सूचना मिली कि वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही परिवार को लोग वहां पहुंचे और आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल ले गये. वहां से उसे रांची ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विशाल की मौत को लेकर अब तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिये जाने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा.

पूरे मामले की होगी जांच: एसपी : घटना के मामले में एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि विशाल को घटनास्थल से उसके दोस्तों ने ही इलाज के लिए अस्पताल लाया था. उसकी मौत कैसे हुई है, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola