पेट्रोल लेने पर ग्राहकों को मिलेगा अब लकी ड्रॉ कूपन

Published at :21 Apr 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल लेने पर ग्राहकों को मिलेगा अब लकी ड्रॉ कूपन

हजारीबाग. इंडियन ऑयल के हजारीबाग, कोडरमा व चतरा के सभी पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल व एक्सट्रा प्रिमियम पेट्रोल लेने पर अब ग्राहकों को लक्की ड्रा कूपन मिलेगा. इसका कारगिल प्वाइंट पेट्रोल पंप में इंडियन ऑयल के पदाधिकारी अजय कुमार व एसडीआरएसएम श्यामलदेव नाथ ने किया. योजना के तहत दो पहिया वाहनों में 300 रुपये व […]

विज्ञापन
हजारीबाग. इंडियन ऑयल के हजारीबाग, कोडरमा व चतरा के सभी पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल व एक्सट्रा प्रिमियम पेट्रोल लेने पर अब ग्राहकों को लक्की ड्रा कूपन मिलेगा. इसका कारगिल प्वाइंट पेट्रोल पंप में इंडियन ऑयल के पदाधिकारी अजय कुमार व एसडीआरएसएम श्यामलदेव नाथ ने किया. योजना के तहत दो पहिया वाहनों में 300 रुपये व चार पहिया वाहनों में 1000 रुपये का पेट्रोल व एक्सट्रा प्रिमियम पेट्रोल लेने पर लक्की ड्रा कूपन दिया जा रहा है.
ड्रा चार जून को होगा. इसमें प्रथम पुरस्कार होंडा एक्टिवा 4जी, द्वितीय पुरस्कार एयरकंडीशन, तृतीय पुरस्कार कूलर रखा गया है. मौके पर विक्रय पदाधिकारी अविन कुमार, संचालक पार्वती देवी, राजेश दूबे, रविशंकर, मीनाक्षी पेट्रोल पंप डेमोटांड के संचालक प्रेमशंकर सिंह, मासूम परवेज समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola