विभावि में एसपीएसएस पर कार्यशाला

हजारीबाग : विनोबाभावे विवि कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट विभाग में रिसर्च मैर्थ्ड्स व एसपीएसएस विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. प्रतिकुलपति प्रो एमपी सिन्हा ने कहा कि स्कॉलरर्स व शोध प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए यह कार्यशाला लाभप्रद होगा. कुलसचिव डॉ एसके सिन्हा ने कहा कि शोध प्रक्रिया में सही संरचना का चयन जरूरी […]
हजारीबाग : विनोबाभावे विवि कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट विभाग में रिसर्च मैर्थ्ड्स व एसपीएसएस विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. प्रतिकुलपति प्रो एमपी सिन्हा ने कहा कि स्कॉलरर्स व शोध प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए यह कार्यशाला लाभप्रद होगा.
कुलसचिव डॉ एसके सिन्हा ने कहा कि शोध प्रक्रिया में सही संरचना का चयन जरूरी है. एसपीएसएस के बारे में जानकारी देते हुए मूल बातों से परिचय कराया. निदेशक डॉ एमके सिंह ने विषय प्रवेश कराया. कहा कि सात दिनों तक चलनेवाली कार्यशाला कई मायनों में महत्वपूर्ण है. इसमें अभ्यर्थियों को कई जानकारियां मिलेंगी. कार्यशाला को डॉ सुनीत कुमार ने भी संबोधित किया. संचालन संजीव कुमार शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ सरोज रंजन ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










