एकमात्र चापाकल 25 दिनों से खराब

Published at :21 Apr 2017 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
एकमात्र चापाकल 25 दिनों से खराब

हजारीबाग : शहर के नवाबगंज टावर रोड स्थित अन्नदा चौक से लेकर सदर अस्पताल के पानी टंकी के बीच रामायण कांप्लेक्स के सामने का एकमात्र चापानल 20-25 दिनों से खराब है. इसी चापानल पर 25 से 30 छोटे-बड़े नर्सिंग होम के मरीज समेत 200 से अधिक दवा दुकानदार, फुटपाथ दुकानदार व होटल संचालक निर्भर हैं. […]

विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के नवाबगंज टावर रोड स्थित अन्नदा चौक से लेकर सदर अस्पताल के पानी टंकी के बीच रामायण कांप्लेक्स के सामने का एकमात्र चापानल 20-25 दिनों से खराब है. इसी चापानल पर 25 से 30 छोटे-बड़े नर्सिंग होम के मरीज समेत 200 से अधिक दवा दुकानदार, फुटपाथ दुकानदार व होटल संचालक निर्भर हैं. चापानल के खराब हो जाने से यहां विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गयी है.
लोग पानी के लिए भटक रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी बाहर से आनेवाले मरीज व उनके परिजनों को हो रही है. मिनरल वाटर खरीद पाने में ज्यादातर ग्रामीण सक्षम नहीं हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नवाबगंज मुहल्ले के लोगों ने चापानल ठीक कराने की मांग जिला प्रशासन से की है.
क्या कहते हैं लोग
मरीज: मरीज रेहाना खातून ने बताया कि अस्पताल में वह 10-12 दिनों से हैं. उसके परिजन अस्पताल से आधा किमी दूर जाकर पानी लाते हैं. रात के समय में सबसे अधिक दिक्कत होती है.
राहगीर: सुखदेव राम ने बताया कि चापानल ठीक था, तो हमलोग प्रतिदिन इसी चापानल से पानी ले जाते थे, लेकिन चापानल खराब रहने से परेशानी बढ़ गयी है. बढ़ती गरमी में दिक्कत हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola