बनी सड़क की फिर से ढलाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2017 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग कटकमसांडी : बरगड्डा चौक से बिरहोर टंडा कंडसार नवादा की सड़क का निर्माण पांच साल में दोबारा हो रहा है. यह योजना करोड़ों रुपये की है. वर्ष 2012 में बीआरजीएफ योजना के तहत जिला परिषद के माध्यम से यहां पीसीसी पथ बना था. अब पांच साल बाद दोबारा […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग
कटकमसांडी : बरगड्डा चौक से बिरहोर टंडा कंडसार नवादा की सड़क का निर्माण पांच साल में दोबारा हो रहा है. यह योजना करोड़ों रुपये की है. वर्ष 2012 में बीआरजीएफ योजना के तहत जिला परिषद के माध्यम से यहां पीसीसी पथ बना था. अब पांच साल बाद दोबारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पथ का निर्माण हो रहा है. विभाग की कार्यशैली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां अच्छी सड़क है, वहां फिर से ढलाई का काम हो रहा है.
इसका विरोध बरगड्डा, कंडसार व बिरहोर टंडा के ग्रामीणों ने किया है. ग्रामीणों के अनुसार मेसर्स सहाय कंस्ट्रक्शन की ओर से सरकारी मापदंड के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है. नियम को दरकिनार करते हुए संवेदक की ओर से कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य में जंगल क्षेत्र का अवैध पत्थर का उपयोग हो रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के दोनों ओर सड़क के पास से ही मिट्टी काट कर फिलिंग भरने का काम किया जा रहा है.
ऐसे में सडक के दोनों किनारे में गड्ढा हो गया है. बरसात के दिनों में ऐसे में काफी परेशानी हो सकती है. वहीं सड़क भी टूट सकती है. ग्रामीणों के अनुसार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गयी है. ग्रामीणों ने चेतावनी है कि यदि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










