चतरा, हजारीबाग रामगढ़ में सात जलाशय योजना अधूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. जल पथ प्रमंडल से संचालित चतरा, हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला में सात जलाशय योजनाओं को समय पर पूरा नहीं किया गया है. साथ ही वित्तीय वर्ष 2016-17 में मिली 2.08 करोड़ की राशि को सरेंडर किया गया है. इसमें हजारीबाग के इचाक प्रखंड में लुटिया जलाशय, विष्णुगढ़ में बौधा व गोलाई जलाशय, रामगढ़ में […]
विज्ञापन
हजारीबाग. जल पथ प्रमंडल से संचालित चतरा, हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला में सात जलाशय योजनाओं को समय पर पूरा नहीं किया गया है. साथ ही वित्तीय वर्ष 2016-17 में मिली 2.08 करोड़ की राशि को सरेंडर किया गया है. इसमें हजारीबाग के इचाक प्रखंड में लुटिया जलाशय, विष्णुगढ़ में बौधा व गोलाई जलाशय, रामगढ़ में भैरवा जलाशय एवं चतरा का हिरू जलाशय योजना शामिल है.
तीनों जिले में अलग-अलग जगहों पर सात बड़े जलाशय व चेकडैम का निर्माण कार्य अब-तक अधूरा है. राज्य सरकार किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने को लेकर काम कर रही है. दूसरी ओर संबंधित विभाग की ओर से योजनाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इधर, राशि सरेंडर होने पर लोगों ने कहा कि योजनाओं के निर्माण में लापरवाही के कारण कार्य समय पर पूरा नहीं हो रहा है. कार्यपालक अभियंता बी मंडल ने कहा कि योजनाओं में मिली राशि को दूसरे परियोजना को दिया गया है. कहा कि संचालित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










