विधायक ने कटकमदाग के कई गांवों की समस्याओं को जाना

Published at :16 Apr 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने कटकमदाग के कई गांवों की समस्याओं को जाना

हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमदाग प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से की जानकारी प्राप्त की़ कुसुंभा गांव में मुखिया गणेश तुरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव की बिजली समस्या से विधायक को अवगत कराया. ग्रामीणों ने कंपनी की गाड़ी से स्कूली बच्चों, मजदूरों और ग्रामीण महिला-पुरुषों […]

विज्ञापन

हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमदाग प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से की जानकारी प्राप्त की़ कुसुंभा गांव में मुखिया गणेश तुरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव की बिजली समस्या से विधायक को अवगत कराया. ग्रामीणों ने कंपनी की गाड़ी से स्कूली बच्चों, मजदूरों और ग्रामीण महिला-पुरुषों को धुल-गर्दे से होने वाली परेशानी को बताया.

बेरोजगारों ने रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की. विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के महाप्रबंधक को कुसुंभा गांव की बिजली की समस्या के निराकरण का निर्देश दूरभाष पर दिया. त्रिवेणी सैनिक कंपनी के वरीय अधिकारी से बात कर अबिलंब प्रभावित पथों पर टैंकर से जल छिड़काव का निर्देश दिया.

फतहा गांव के बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगा कर लोगों की समस्या से अवगत हुए. लोगों ने पेयजल संकट, बिजली और रात में लाइट की व्यवस्था करने की मांग की. इसके अलावा बेस गांव में 21 चयनित लाभुक महिलाओं के बीच नि:शुल्क गैस कनेक्शन व अन्य सभी सामग्री का वितरण किया. मौके पर कटकमदाग भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा, रंजन चौधरी, कुसुंभा में मुखिया गणेश तुरी, मनोज यादव, सुरेंद्र राणा, फतहा में कल्लू राम, लखन गोप, संजीव राम, अशोक राम, विकास यादव, प्रभु यादव, अशोक यादव, बेस में अरुण राणा, मुखिया प्रतिनिधि शंकर राणा, पंसस तिलेश्वर गंझू, जगन्नाथ साव, राजेंद्र राणा, अलोकनाथ आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola