भक्तों ने दिया आस्था का परिचय

Published at :15 Apr 2017 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
भक्तों ने दिया आस्था का परिचय

चरही : चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत के ग्राम सरबाहा में मंडा मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने मेला का शुभारंभ फीता काट कर किया. मेले में 105 भक्तों ने आग पर नंगे पांव चल कर आस्था का परिचय दिया. वहीं दर्जनों भक्त पीठ में […]

विज्ञापन
चरही : चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत के ग्राम सरबाहा में मंडा मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने मेला का शुभारंभ फीता काट कर किया. मेले में 105 भक्तों ने आग पर नंगे पांव चल कर आस्था का परिचय दिया. वहीं दर्जनों भक्त पीठ में लोहे की किल लगा कर बनस झूला झूले. रामगढ़ के सोरला व बोकारो के सोसो से आये कलाकारों ने अपने छऊ नृत्य के माध्यम से लोगों को रात भर मंत्र मुग्ध कर दिया.
मेले में सरबाहा, चरही, मांडू, चनारो, बहेरा, चुरचू व आंगों सहित कई गांवों के लोग पहुंचे. इस अवसर पर चरही मुखिया महादेव सोरेन, हेंदेगढा मुखिया परमेश्वर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नीलकंठ महतो, निरंजन महतो, घनश्याम महतो, अनिल महतो, मनोज महतो, दिलेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, राजेश विश्वकर्मा, अशोक महतो, सिकंदर महतो, प्रेम कुमार, गोलका करमाली, धनेश्वर महतो, जगजीवन महतो, सोहन महतो, तपेश्वर महतो, हरीशचंद्र महतो, अरविंद महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola