वैशाखी पर अखंड पाठ, सजा दीवान, कथा सुन भक्त निहाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में वैशाखी का पावन पर्व धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया. 11 अप्रैल को प्रारंभ हुए अखंड पाठ की समाप्ति गुरुवार की सुबह आठ बजे हुई. इस दौरान दीवान सजाया गया. वहीं पंजाब से आये रागी जत्था भाई तीरथ सिंह ने कीर्तन कर संगत को नेहाल कर दिया. कथावाचक […]
विज्ञापन
हजारीबाग : श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में वैशाखी का पावन पर्व धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया. 11 अप्रैल को प्रारंभ हुए अखंड पाठ की समाप्ति गुरुवार की सुबह आठ बजे हुई. इस दौरान दीवान सजाया गया. वहीं पंजाब से आये रागी जत्था भाई तीरथ सिंह ने कीर्तन कर संगत को नेहाल कर दिया. कथावाचक भाई गुरजीत सिंह ने सभी को गुरु का ज्ञान दिया.
दीवान की समाप्ति दोपहर एक बजे हुई. युवा खालसा के सदस्यों के बीच पगडी बांधने की प्रतियोगिता आयोजित हुई. वैशाखी के मौके पर डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे भी मत्था टेकने गुरुद्वारा पहुंचे. सिख समाज की ओर से सरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया गया. सिख समाज के महिला-पुरुष व बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित थे. सिख समाज की ओर से नये साल प्रारंभ होने पर एक दूसरे को बधाई दी गयी. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










