जिप बोर्ड बनवायेगा शहर में शॉपिंग मॉल

Published at :12 Apr 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
जिप बोर्ड बनवायेगा शहर में शॉपिंग मॉल

हजारीबाग : जिला परिषद बोर्ड ने हजारीबाग-पटना रोड से सटे जिप अध्यक्ष व जिला अभियंता आवास स्थल पर मॉल का निर्माण कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए सरकारी परामर्शी से नक्शा बनाने का काम होगा, जिसके बाद राज्य सरकार से आवंटन की मांग की जायेगी. इस मुद्दे पर जिप अध्यक्ष सुशीला देवी की अध्यक्षता […]

विज्ञापन
हजारीबाग : जिला परिषद बोर्ड ने हजारीबाग-पटना रोड से सटे जिप अध्यक्ष व जिला अभियंता आवास स्थल पर मॉल का निर्माण कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए सरकारी परामर्शी से नक्शा बनाने का काम होगा, जिसके बाद राज्य सरकार से आवंटन की मांग की जायेगी. इस मुद्दे पर जिप अध्यक्ष सुशीला देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई.
बैठक में बरही बस स्टैंड की नीलामी के लिए न्यूनतम राशि 88 लाख रुपये निर्धारित करने पर सहमति बनी. वहीं बरही डाक बंगला की बंदोबस्ती एक वर्ष के लिए न्यूनतम एक लाख में करने का प्रस्ताव लिया गया. बैठक में वर्ष 2016-17 के लिए वार्षिक आय-व्यय भी प्रस्तुत किया गया. इसमें 1.60 करोड़ 793 रुपये प्रारंभिक जमा राशि, 2.46 करोड़ 10815 रुपये राजस्व की प्राप्ति, बैंकों से 6.85 लाख 644 रुपये सूद की राशि कुल 3.69 करोड़ 57252 रुपये की प्राप्ति की बात कही गयी. वहीं 1.05 करोड़ 81978 रुपये खर्च करने की बात कही गयी. बैठक में इसके अलावा कई मुद्दों पर भी सहमति जतायी गयी.
400 नये चापानल लगेंगे
बैठक में जिले में 400 नये चापानल लगाने और 675 पुराने चापानल की पाइप बदलने की बात कही गयी. ग्रामीण जलापूर्ति योजना को बेहतर करने पर भी बात उठी. वहीं बरकट्ठा जिप सदस्य ने सलैया पैक्स बंद होने से परेशानी दूर करने की बात रखी. भूमि संरक्षण विभाग जिला परिषद सदस्यों की अनुशंसा पर योजना ले, इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही गयी.
वहीं केरेडारी और मुकरु में बिजली की समस्या का मामला उठा. दूध उत्पादन करनेवाले किसानों को प्रति लीटर दूध का दर 27-28 रुपये से बढ़ाने की बात कही गयी. वहीं बरकट्ठा कस्तूरबा गांधी विद्यालय की समस्याओं को जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी ने बोर्ड के समक्ष रखा. हाइकोर्ट में जिला परिषद हजारीबाग की पैरवी के लिए अधिवक्ता सचिन कुमार का चयन किया गया. बोर्ड की बैठक में बीआरजीएफ की राशि सभी 32 जिप सदस्यों के बीच 16-16 लाख की योजना के रूप में बांटी गयी. जिप सदस्य मिथिला पटेल ने फरहाचांच और नागी में सड़क निर्माण की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola