हटाये गये रसोइयों को वापस ले सरकार

Published at :11 Apr 2017 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
हटाये गये रसोइयों को वापस ले सरकार

हजारीबाग : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ का जिला सम्मेलन झंडा चौक स्थित अग्रसेन भवन में हुआ. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रेमनाथ विश्वकर्मा व संचालन प्रदेश सह जिला कोषाध्यक्ष अनीता देवी ने किया. मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सम्मेलन में आये संघ के अतिथियों व पदाधिकारियों का स्वागत बुके प्रदान कर किया. […]

विज्ञापन
हजारीबाग : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ का जिला सम्मेलन झंडा चौक स्थित अग्रसेन भवन में हुआ. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रेमनाथ विश्वकर्मा व संचालन प्रदेश सह जिला कोषाध्यक्ष अनीता देवी ने किया. मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सम्मेलन में आये संघ के अतिथियों व पदाधिकारियों का स्वागत बुके प्रदान कर किया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जिला कमेटी के नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. इनमें अध्यक्ष शेखर राय, सचिव महेंद्र राम, कोषाध्यक्ष अनीता देवी को चुना गया. साथ ही चयनित सभी पदधिकारियों से कमेटी के सदस्यों ने बेहतर कार्य करने एवं संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की. ये कमेटी के विस्तार करने की सूचना संघ को देंगे. गुमला से देवकी रानी, रीझाइन देवी, सिमडेगा से गोपीचंद , रांची से दयमंती बारना, रामगढ़ से एनुल हक ने कहा कि रसोइया- संयोजिका एवं अध्यक्ष की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करेंगे.
कार्यक्रम में संघ की उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश की गयी.
संघ ने सरकार से की मांग : संघ की मांगों में हटाये गये रसोइयों को वापस लेने,विद्यालय में विद्युतीकरण करना, कक्षा में पंख लगवाने, कंप्यूटर लगवाना, कंप्यूटर ऑपरेटर बहाल करना, शिक्षकों को मध्याह्न भोजन से पूरी तरह बाहर करना, मध्याह्न भोजन संचालन करने तथा तमाम वस्तुओं की खरीदारी करना, बैंक खाता का रख-रखाव, पैसा रखने की पूरा जवाबदेही संयोजिका को ही दिलाने, समीक्षा करने का अधिकार, विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए भोजन कक्ष निर्माण कराने, डीप बोरिंग कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराना, चहारदीवारी निर्माण एवं रसोइया व संयोजिकाओं काे साल में दो वस्त्र देने समेत अन्य मांग शामिल है.
जिला सम्मेलन में अंजु देवी, कौशल्या देवी, फूनो देवी, शांति देवी, चिंता देवी,मालती देवी, सुधा देवी, कांति देवी, इंद्रदेव यादव, मुन्नी देवी, संतोषी देवी, आरती वर्मा, रेणु देवी, सुंदरी देवी, इलियास अंसारी, समरूद्दीन खान, शारदा देवी, यशोदा देवी, चित्रा देवी, रैबुन निशा, पार्वती देवी,रीता देवी, बेबी देवी, वसंती देवी, मनीता देवी, महेंद्र केसरी, सरिता देवी, मालती देवी, अनीता देवी,पानो देवी, तूफानी देवी समेत अन्य सदस्यों को विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola