पुलिस पर पथराव करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Published at :11 Apr 2017 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करने के दो आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर कटमसांडी पुलिस को मिली सफलता हत्या सहित दो अलग-अलग मामले में चार की गिरफ्तारी, जेल कटकमसांडी : बरगड्डा चौक के पास आठ अप्रैल को शव के साथ सड़क जाम करने, पुलिस पर पथराव करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के दो मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर कटकमसांडी पुलिस […]

विज्ञापन
24 घंटे के अंदर कटमसांडी पुलिस को मिली सफलता
हत्या सहित दो अलग-अलग मामले में चार की गिरफ्तारी, जेल
कटकमसांडी : बरगड्डा चौक के पास आठ अप्रैल को शव के साथ सड़क जाम करने, पुलिस पर पथराव करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के दो मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर कटकमसांडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को एसपी के निर्देश पर कटकमसांडी थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, एएसआइ समसुद्दीन खान व एएसआइ मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ मुख्य आरोपी बरगड्डा पंचायत के मुखिया पति चौधरी यादव और ढौठवा के पूर्व मुखिया राजकुमार यादव से पेलावल ओपी में घंटो पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस पर पथराव मामले में शामिल आरोपियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि पथराव करने में मुखिया पति और पूर्व मुखिया पूर्ण रूप से जिम्मेवार था. दो मुख्य नामजद आरोपी और 200 अज्ञात आरोपियों पर नकेल कसने की तैयारी में पुलिस जुट गयी है. पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि घटना स्थल पर किये गये वीडियोग्राफी के अनुसार मामले में शामिल अन्य सभी आरोपियों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है.
ज्ञात हो कि गुरुवार को बहिमर चौक के समीप रामनवमी के 10वीं मेला में आयी एक युवती को लेकर हुए विवाद में बरगड्डा के पप्पू यादव की हत्या के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया था. स्थानीय थाना में तीन अलग-अलग मामला दर्ज किया गया. सीओ नीतू कुमारी के बयान पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 75/17 के तहत सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व एसडीएम सहित पुलिस प्रशासन पर पथराव कर जख्मी करने का आरोप है. पुलिस हत्या और सड़क जाम करने के दो अलग-अलग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं हत्या के आरोपी सुनिल राम और राहुल राम को एक दिन पहले जेल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola