बरकट्ठा में सौहार्द्र कायम

Published at :11 Apr 2017 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
बरकट्ठा में सौहार्द्र कायम

बरकट्ठा : बरकट्ठा में घटना के बाद सौहार्द्र कायम करने को लेकर दोनों समुदाय के लोगों की बैठक हुई़ बैठक में झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक अमित यादव समेत दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे. नप्रतिनिधियों ने पांच अप्रैल को घटी घटना की निंदा […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठा में घटना के बाद सौहार्द्र कायम करने को लेकर दोनों समुदाय के लोगों की बैठक हुई़ बैठक में झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक अमित यादव समेत दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे.
नप्रतिनिधियों ने पांच अप्रैल को घटी घटना की निंदा की. पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिलाने एवं दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही़ विधायक ने घटना के बाद चार दिनों से बंद दुकानों को रविवार देर शाम खुलवा कर शांति बहाल कराया.
घटना के बाद से विधायक जानकी प्रसाद यादव, बरही डीएसपी मनीष कुमार एवं एसडीओ राजेश्वरनाथ आलोक बरकट्ठा में लगातार चार दिनों तक कैंप कर आपसी सौहार्द्र बनाने में रात- दिन लोगों के साथ जुटे रहे़ बरकट्ठा जामा मसजिद परिसर में हुई बैठक में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष वसंत साव,बीस सूत्री अध्यक्ष केवल प्रसाद, मुखिया गोपाल प्रसाद, समाजसेवी दर्शन सोनी, मसजिद सचिव जाहीद खां, मो जसीम, शाहिद खां, राजकुमार नायक, नसीम खां, इम्तियाज भारती, सराज खां, अशोक गुप्ता, इंद्रजीत प्रसाद, सरफराज अहमद, दुर्गानंद झा, सन्नी खां,धानेश्वर यादव समेत कई लोग उपस्थित थे़
इसके पहले बरही विधायक मनोज कुमार यादव, डॉ प्रकाश कुमार, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह बरकट्ठा पहुंच कर पीड़ित दुकानादारों से मिल कर संवेदना व्यक्त की़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola