बन्हें जंगल वन्य प्राणियों के लिए अब सुरक्षित नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2017 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

हिरण को गोली मारना खतरे की घंटी हजारीबाग : हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग स्थित जंगलों में वन्य प्राणी सुरक्षित नहीं हैं. इस वन प्रक्षेत्र में हिरण, कोटरा, नील गाय, खरगोश, मोर, जंगली मुरगा-मुरगी, तीतर, जंगली सूअर समेत अन्य वन्य प्राणी काफी संख्या में पाये जाते हैं. जंगल घना होने के कारण इन वन्य प्राणियों के लिए सुरक्षित […]
विज्ञापन
हिरण को गोली मारना खतरे की घंटी
हजारीबाग : हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग स्थित जंगलों में वन्य प्राणी सुरक्षित नहीं हैं. इस वन प्रक्षेत्र में हिरण, कोटरा, नील गाय, खरगोश, मोर, जंगली मुरगा-मुरगी, तीतर, जंगली सूअर समेत अन्य वन्य प्राणी काफी संख्या में पाये जाते हैं. जंगल घना होने के कारण इन वन्य प्राणियों के लिए सुरक्षित आश्रयणी के समान है. ये हमेशा पूरे वन प्रक्षेत्र में स्वतंत्र भ्रमण करते देखे जा सकते हैं.
पर्यावरणविद महादेव महतो द्वारा प्रतिवर्ष जंगल एवं वन्य प्राणियों की रक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है. यही करण है कि इस क्षेत्र में आज इतना घना जंगल बचा है और इन वन्य प्राणियों का जीवन भी सुरक्षित है. लेकिन नौ अप्रैल की रात बन्हे जंगल से स्वच्छंद विचरण कर रहे हिरण का शिकार किया जाना यहां के वन्य प्राणियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है़ बन्हे जंगल में स्थानीय लोगों के बजाय बाहरी लोगों ने यहां के वन्य प्राणियों को अपना शिकार बनाया है. शिकारियों द्वारा पारंपरिक हथियार के बजाय बंदूक का प्रयोग करना चिंता का विषय है. रात के अंधेरे में इस प्रकार का शिकार करना सभी वन्य प्राणियों के लिए खतरे की घंटी है. प्राणियों में दहशत फैल जाती है. वन्य प्राणियों जैसे हिरण, सूअर, खरगोश का शिकार किसी एक या दो व्यक्ति के संयुक्त प्रयास से संभव नहीं है. इसके पीछे और भी लोग रहते हैं.
जिप कहां गयी : बन्हे जंगल में नौ अप्रैल की देर शाम आसपास के ग्रामीण जो सुबह महुआ चुनने जाते हैं. इन्होंने जंगल में एक साथ अल्टो और एक गहरे हरे रंग की खुली जीप को घुसते देखा था. लेकिन शिकार के बाद मात्र अल्टो जेएच 02एए-0684 कार को ही पुलिस पकड़ पायी. ग्रामीणों की माने तो दूसरी खुली जीप कहां गयी. जो इसी अल्टो के साथ जंगल में प्रवेश किया था. यह जांच का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










