विष्णुगढ़ का रामराज्य मेला का इतिहास 60 वर्ष पुराना है
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2017 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

विष्णुगढ़ : चौथा में लगने वाले रामराज्य मेला का इतिहास लगभग 60 वर्ष पुराना है. विष्णुगढ़ प्रखंड के चौथा गांव में रामराज्य मेला पिछले 60 वर्षों से लग रहा है. भगवान रामचंद्र के राज्य अभिषेक होने की खुशी में पूर्णिमा तिथि को यह मेला शुरू होता है़ दूसरे दिन प्रतिपदा को भी मेला रहता है. […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़ : चौथा में लगने वाले रामराज्य मेला का इतिहास लगभग 60 वर्ष पुराना है. विष्णुगढ़ प्रखंड के चौथा गांव में रामराज्य मेला पिछले 60 वर्षों से लग रहा है. भगवान रामचंद्र के राज्य अभिषेक होने की खुशी में पूर्णिमा तिथि को यह मेला शुरू होता है़ दूसरे दिन प्रतिपदा को भी मेला रहता है. इस तरह के मेले का आयोजन दूर-दूर तक नहीं होने के कारण लोग यहां पहुंचते हैं. नवयुवक व स्थानीय ग्रामीण इस मेले के सफल संचालन में लगे रहते हैं. विष्णुगढ़ प्रखंड, बागोदर प्रखंड के अलावा दूर-दराज से लोग यहां पूजा-अर्चना करने एवं मेला का आनंद उठाने पहुंचते हैं. इस वर्ष प्रवचन का कार्यक्रम रविवार शाम से ही चल रहा है. रामचरित्र मानस के आधार पर प्रवचन का कार्यक्रम किया जा रहा है.
मेला को लेकर चौथा में कई तोरणद्वार बनाये गये हैं. मंगलवार से मेला शुरू होगा. मेला में दुकानें सजी हुई है. झूला रांची व अन्य जगह से आया है. रामराज्य मेला समिति के लोग मेला को सफल बनाने में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










