राजकिशोर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Published at :11 Apr 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
राजकिशोर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस ने राजकिशोर महतो हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पांच अप्रैल को आराहारा निवासी राजकिशोर महतो का शव कोयलंग में मिला था. हत्या के आरोपी जयनाथ महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि जयनाथ महतो पलाडू गांव के महावीर महतो का पुत्र है. डीएसपी कृष्ण कुमार […]

विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस ने राजकिशोर महतो हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पांच अप्रैल को आराहारा निवासी राजकिशोर महतो का शव कोयलंग में मिला था. हत्या के आरोपी जयनाथ महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि जयनाथ महतो पलाडू गांव के महावीर महतो का पुत्र है.
डीएसपी कृष्ण कुमार महतो ने बड़कागांव थाना में बताया कि राजकिशोर महतो पिता बनवारी महतो ग्राम आराहारा निवासी अपने दोस्त सुनील, उदेसर एवं जयनाथ के साथ रामनवमी पर पलांडू मेला देखने गया और कुछ समय बाद सुनील और राजकिशोर मेला से गायब हो गये. इसे लेकर मेला में अनाउंस भी कराया गया. बावजूद वापस नहीं आने पर बाकी बचे दो दोस्त उदेसर और जयनाथ अपने मामा के घर आंगो चले गये. मेला से गायब हुए युवक राजकिशोर के बारे में बताया गया कि किसी लड़की के साथ सुदूर जगह पर चला गया है.
ग्रामीणों ने देखा कि पतरा निवासी महावीर महतो का पुत्र जयनाथ महतो ने राजकिशोर को पत्थर से कुचल कर मार डाला. मृतक का मोबाइल अपने पास रख लिया. इसी मोबाइल के माध्यम से मामले का उदभेदन हुआ और आरोपी जयनाथ महतो को गिरफ्तार किया जा सका. पत्रकार सम्मेलन में थाना प्रभारी अकील अहमद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola