मुस्तैद थे मजिस्ट्रेट व जवान

Published at :08 Apr 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
मुस्तैद थे मजिस्ट्रेट व जवान

हजारीबाग : हजारीबाग में रामनवमी जुलूस को लेकर प्रशासनिक तैयारी की जितनी प्रशंसा की जाये, वह कम है. तमाम परेशानियों के बीच जिस तरह से जिला व पुलिस प्रशासन के अफसर जुलूस में शांति व्यवस्था कायम करने में सफल रहे, उसकी प्रशंसा सभी लोग कर रहे हैं. डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे, एसडीओ शशिरंजन, […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग में रामनवमी जुलूस को लेकर प्रशासनिक तैयारी की जितनी प्रशंसा की जाये, वह कम है. तमाम परेशानियों के बीच जिस तरह से जिला व पुलिस प्रशासन के अफसर जुलूस में शांति व्यवस्था कायम करने में सफल रहे, उसकी प्रशंसा सभी लोग कर रहे हैं.
डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे, एसडीओ शशिरंजन, प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव, एएसपी कुलदीप कुमार, एहतेशाम समेत 400 दंडाधिकारियों समेत पुलिस पदाधिकारियों व जवानों में अपने कर्तव्यों को निर्वहन किया. डीआइजी भीमसेन टूटी का तकनीकी अनुभव विशेष कर सीसीटीवी कैमरा और कंट्रोल रूम की योजना धरातल पर नजर आयी. रैप के जवान,आइआरबी, जिला बल, महिला पुलिस अपने अपने कार्य क्षेत्र में 24 घंटे नजर आये.
सफल रही रणनीति: छह अप्रैल को सुबह 10 बजे से सात अप्रैल को रात सात बजे तक 33 घंटे तक डीसी-एसपी समेत प्रशानिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे. इस दौरान जुलूस मार्ग में पैदल भ्रमण, सुभाष मार्ग के मुख्य टॉवर में 24 घंटे तक उपस्थित होकर जुलूस का निरीक्षण व दिशा निर्देश जारी करते रहे.
पूर्व की तरह समय-समय पर मंच पर आने के बजाय अधिकारी हमेशा मंच पर ही डटे रहे. वहीं 400 दंडाधिकारी भी इंडीकेटर व ड्रेस कोड में अपने-अपने स्थान पर तैनात रहे. जवान आला अधिकारियों के निर्देश का पालन करते रहे. छोटी-छोटी सूचना पर भी त्वरित कार्रवाई हो रही थी. सीसीटीवी कैमरे के जरिये एक-एक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी. वहीं कंट्रोल रूम में पहुंच रही सूचनाओं पर पुलिस गंभीर रही.
सदभावना विकास मंच, रामनवमी महासमिति और अखाडों के पदाधिकारियों समेत प्रबुद्ध लोगों का साथ प्रशासन को मिला. सुरक्षा में डीएसपी चंदन वत्स, डीके गुप्ता, सहदेव साव, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, खुर्शीद आलम, सदर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह, बिरजू गंझू, टाटीझरिया थाना प्रभारी अशोक कुमार, आंगो थाना प्रभारी सुदामा राम, दारू थाना प्रभारी साबिर अहमद, मुफस्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार, बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी नथुनी प्रसाद यादव, चरही थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा, कोर्रा टीओपी प्रभारी पंकज दास, लोहसिंघना टीओपी प्रभारी रमेश सिंह, गिद्दी थाना प्रभारी राजीव सिंह, उरीमारी ओपी प्रभारी, अवधेश सिंह, अखलाक अहमद समेत जिले के कई दारोगा व जमादार अपने अपने ड्यूटी में तैनात रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola