यशवंत सिन्हा, मनीष समेत 53 लोग रिहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2017 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत महुदी गांव में विवादित मार्ग से रामनवमी जुलूस ले जाने के मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत 53 लोगों को बुधवार को रिहा कर दिया गया. उक्त सभी को बड़कागांव पुलिस ने मंगलवार को महुदी गांव से गिरफ्तार […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत महुदी गांव में विवादित मार्ग से रामनवमी जुलूस ले जाने के मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत 53 लोगों को बुधवार को रिहा कर दिया गया. उक्त सभी को बड़कागांव पुलिस ने मंगलवार को महुदी गांव से गिरफ्तार कर कैंप जेल भूमि संरक्षण केंद्र (डेमोटांड़) में रखा था. यशवंत सिन्हा की अनुमति पर चार सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल और डीडीसी के बीच लिखित समझौता हुआ. इसके बाद कैंप जेल में बंद सभी लोग रिहा किये गये. एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि गिरफ्तार सभी 53 लोगों को बिना शर्त रिहा कर दिया गया है.
पांच बिंदुओं पर समझौता
धारा 151-ए के अंतर्गत किये गये निषेधात्मक, निरोधात्मक कार्रवाई के पश्चात धारा 151-2 के अनुसार सभी लोगों को रिहा किया गया. महुदी गांव में लगी बैरिकेडिंग को शीघ्र हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित होगी. किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. महुदी में जुलूस निकालने के मामले में समाधान के लिए जिला प्रशासन सार्थक प्रयास करता रहेगा.
छह सप्ताह के अंदर निष्कर्ष निकाला जायेगा. प्रशासन नियमानुसार महुदी में यज्ञ होने पर कलशयात्रा को उपर्युक्त पथ से ले जाने में विधि व्यवस्था बनाये रखेगा. इस समझौते में भाजपा की ओर से विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, रामगढ़ जिला अध्यक्ष पप्पू बनर्जी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष टुनू गोप और प्रशासन की ओर से डीडीसी राजेश पाठक के बीच पांच मुद्दों पर समझौता हुआ.
महुदी में शांति व्यवस्था कायम
हजारीबाग जिले में रामनवमी का जुलूस भक्तिभाव से निकाला गया. बड़कागांव प्रखंड व महुदी गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था रही. महुदी गांव के हरिजन मुहल्ला अखाड़ा में पूजा हुई. आम दिनों की तरह गांव में शांति बनी रही.
विवाद क्या था
हजारीबाग जिले के बड़कागांव महुदी में दो अखाड़ों का रामनवमी जुलूस को विवादित मार्ग से होकर सोनपुरा गांव जाना था. जुलूस का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा कर रहे थे. प्रशासन ने इस मार्ग से जुलूस नहीं निकालने का सरकारी आदेश बता कर धारा 144 के उल्लंघन में 53 लोगों को गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










