यशवंत सिन्हा ने किया धारा-144 का उल्लंघन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2017 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

महुदी घटना पर प्रशासन ने रखी अपनी बात, उपायुक्त ने कहा हजारीबाग : बड़कागांव के महुदी में रामनवमी जुलूस को लेकर यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी पर जिला प्रशासन ने मीडिया को जानकारी दी. डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि यह गिरफ्तारी पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं है. महुदी में दोनों समाज के लोगों को कई बार […]
विज्ञापन
महुदी घटना पर प्रशासन ने रखी अपनी बात, उपायुक्त ने कहा
हजारीबाग : बड़कागांव के महुदी में रामनवमी जुलूस को लेकर यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी पर जिला प्रशासन ने मीडिया को जानकारी दी. डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि यह गिरफ्तारी पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं है. महुदी में दोनों समाज के लोगों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया.
श्री शुक्ला ने बताया कि महुदी आंगनबाड़ी केंद्र से मीडिल स्कूल तक धारा-144 लागू था. इस धारा के उल्लंघन के खिलाफ 151-ए के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद भूमि संरक्षण अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र डेमोटांड के कैंप जेल में रखा गया. गिरफ्तारी के दौरान किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया.
प्रशासन ने विवाद सुलझाने का किया प्रयास: एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि महुदी मामला को सुलझाने के लिये जिला प्रशासन की ओर से सकारात्मक प्रयास किये गये. इसे लेकर कई दौर की मीटिंग रखी गयी, जिसमें सभी पदाधिकारी शामिल हुए. 27 मार्च को जिला प्रशासन ने महुदी में दोनों पक्षों के साथ बैठक की थी, जिसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला. एक अप्रैल को जिला प्रशासन ने फिर से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात बनी नहीं. इसके बाद जिला प्रशासन ने निर्णय लिया कि महुदी में यथास्थिति बनी रहे. चार अप्रैल को महुदी आंगनबाड़ी केंद्र से मीडिल स्कूल तक धारा-144 लागू किया गया.
उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने 200 समर्थकों के साथ धारा-144 का उल्लंघन करने का प्रयास किया. दिन के 11.30 बजे जिला प्रशासन ने श्री सिन्हा एवं उनके समर्थकों को रोकने का प्रयास किया. उसके बाद श्री सिन्हा उसी स्थल पर धरना पर बैठ गये. वहां भी जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया. इसके बाद श्री सिन्हा ने गिरफ्तार करने की मांग की, जिसके बाद प्रशासन ने गिरफ्तारी शुरू की. एसपी ने कहा कि इसके बाद श्री सिन्हा ने निषेधाज्ञा लगे रास्ते से ले जाने की मांग की, लेकिन श्री सिन्हा व समर्थकों को अन्य रास्ते से बस से ले जाया गया.
इसी दौरान महुदी गांव के कुछ युवकों ने बस को रोकने का प्रयास किया. एसपी ने बताया कि इसी दौरान कुछ युवकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें रैपिड एक्शन फोर्स के रूपेश कुमार को चोट आयी. उसे तत्काल बडकागांव पीएचसी पहुंचाया गया. उसके सिर पर तीन टांके लगे हैं.वहीं अंचल इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार एवं महिला सिपाही को भी हल्की चोट आयी है. बाद में पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का गोला छोड़ना पड़ा. एसपी श्री बिरथरे ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में कहीं बल का प्रयोग नहीं किया. सिर्फ भीड़ को हटाने के लिए खदेड़ा गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










