निकली शोभायात्रा, लगे जयकारे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

दारू : महाअष्टमी के दिन बाल समिति जिनगा क्लब की ओर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल श्रद्धालु हाथ में बजरंगी पताका लेकर जिनगा शिवमंदिर से मोटरसाइकिल से निकले और गांवों का भ्रमण किया. रैली जिनगा, महेशरा, कोंय, झुमरा, रामदेव खैरिका, तिलैया, कवालू, गोपलो, हरली, पेटो, दारू, इरगा होते हुए गुजरी. इस […]
विज्ञापन
दारू : महाअष्टमी के दिन बाल समिति जिनगा क्लब की ओर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल श्रद्धालु हाथ में बजरंगी पताका लेकर जिनगा शिवमंदिर से मोटरसाइकिल से निकले और गांवों का भ्रमण किया. रैली जिनगा, महेशरा, कोंय, झुमरा, रामदेव खैरिका, तिलैया, कवालू, गोपलो, हरली, पेटो, दारू, इरगा होते हुए गुजरी. इस दौरान भक्त भगवान के जयकारे लगा रहे थे. मौके पर मुखिया वीरेंद्र कुमार यादव, जर्नादन राणा, ठाकुर प्रसाद, किशोरी प्रसाद, राजेंद्र राणा, अशोक,अजय कृष्ण यादव, प्रमोद राम, नंदकिशोर प्रसाद, विक्की, सुनील कुमार, देवकुमार व राज समेत कई लोग शामिल थे.
मंगला जुलूस निकला: इधर, दारू चौक से रामनवमी क्लबों की ओर से मंगला जुलूस निकाला गया.जुलूस में सभी क्लब के श्रद्धालु ढोल-ताशे व बजरंग बली के झंडों के साथ शामिल हुए. जुलूस में दारू, खैरिका, छोटका इरगा, बक्शीडीह फ्रेंड्स क्लब, बासोबार के लोग शामिल हुए. वहीं झुमरा से निकले मंगला जुलूस में जिनगा, रामदेव खैरिका, गोपलो, तिलैया समेत कई गांवों के लोग शामिल हुए. मौके पर श्रवण सुंडी, हरि प्रसाद, विक्की कुमार, दशरथ, भरत प्रसाद, हरि साव, रामचंद्र साव, सोनू साव, मनोज व राकेश आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










