पूजा-अर्चना के लिए उमड़े भक्त

Published at :05 Apr 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा-अर्चना के लिए उमड़े भक्त

मेरू में वासंतिक दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन हजारीबाग. सदर प्रखंड के मेरू में अष्टमी वासंतिक दुर्गा पूजा की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की. नवमी एवं दशमी के दिन यहां मेला का आयोजन होता है, जहां कई गांवों के लोग यहां झंडा मिलान करते […]

विज्ञापन
मेरू में वासंतिक दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन
हजारीबाग. सदर प्रखंड के मेरू में अष्टमी वासंतिक दुर्गा पूजा की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की. नवमी एवं दशमी के दिन यहां मेला का आयोजन होता है, जहां कई गांवों के लोग यहां झंडा मिलान करते हैं. माता के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है. शोभायात्रा निकली: सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, मेरू की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गयी. खुले वाहन पर श्रद्धालु बजरंगी बली के रूप में सज कर सवार थे इसके अलावा सैकड़ों लोग मोटरसाइकिल रैली की शक्ल में बजरंग बली के वाहन के पीछे-पीछे चल रहे थे.
भक्ति संगीत से माहौल उत्साह से भरा हुआ था. दशमी को प्रतिमा का विसर्जन होगा. मौके पर समिति के अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, सचिव राजीव कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष राजकिशोर मेहता, रामानुज प्रसाद, दशरथ यादव उर्फ लालू, जयशंकर मिश्रा, अशोक प्रसाद, शंभु प्रसाद, मनोज प्रसाद, बंटी, राजेश मेहता, अर्जुन प्रसाद, किरण पासवान, दिलीप,दामोदर व पप्पू यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola