भद्रकाली मंदिर में दी गयी कुष्मांड संधि बलि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

इटखोरी : वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की गयी. मौके पर मां भद्रकाली मंदिर में कुष्मांड संधि बलि दी गयी. बलि में पंचफल भुआ (कुष्मांड), ईख, कद्दू, नारियल व संतरा की बलि दी गयी. मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. संधि बलि के बाद महाआरती हुई. मंदिर में दिनभर भक्तों की […]
विज्ञापन
इटखोरी : वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की गयी. मौके पर मां भद्रकाली मंदिर में कुष्मांड संधि बलि दी गयी. बलि में पंचफल भुआ (कुष्मांड), ईख, कद्दू, नारियल व संतरा की बलि दी गयी. मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. संधि बलि के बाद महाआरती हुई. मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ रही. प्रबंधन समिति की अोर से प्रधान सहायक रामप्रवेश सिंह ने संधि बलि की रस्म पूरी की. जय माता दी के जयघोष से परिसर गुंजायमान रहा. प्रखंड के सौनिया मयूरहंड के करमा में भी दुर्गापूजा का उत्साह रहा.
इन स्थलों पर माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है.
सुरक्षा की पूरी व्यवस्था: संधि बलि के दौरान में भद्रकाली मंदिर परिसर में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था थी. मौके पर थाना प्रभारी अशोक राम, विनय कुमार कुशवाहा, महिला कांस्टेबल रूकमणि देवी, सरिता देवी आदि मौजूद थे.
पूर्व मुखिया ने करायी आरती:इटखोरी . पूर्व मुखिया सुनीता देवी व उनके पति रतन शर्मा ने मंगलवार को मां भद्रकाली मंदिर में महाआरती करायी. उन्होंने निर्धारित चढ़ावा चढ़ाकर आरती में शामिल हुए. मौके पर परिवार के सभी सदस्य व मित्र गण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










