हजारीबाग :विवादित मार्ग से जुलूस निकालने पर अड़े यशवंत सिन्हा, गिरफ्तार

Published at :05 Apr 2017 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग :विवादित मार्ग से जुलूस निकालने पर अड़े यशवंत सिन्हा, गिरफ्तार

बड़कागांव के महुदी गांव में निकला था अष्टमी का जुलूस बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित महुदी गांव में विवादित मार्ग से रामनवमी जुलूस ले जाने पर अड़े पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत सैकड़ों लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद […]

विज्ञापन
बड़कागांव के महुदी गांव में निकला था अष्टमी का जुलूस
बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित महुदी गांव में विवादित मार्ग से रामनवमी जुलूस ले जाने पर अड़े पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत सैकड़ों लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सभी लोगों को बड़कागांव से लाकर हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग पर स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय में रखा गया है.
गिरफ्तारी के दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. घटना में कांस्टेबल रूपेश कुमार और इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के अलावा रैप के तीन जवान और छह महिला पुलिसकर्मी को चोटें आयी हैं. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के 14 गोले छोड़े. इसके बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. पुलिस की ओर से िकये गये लाठीचार्ज में करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं.
मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से 10 किमी दूर महुदी गांव के राणा मुहल्ला से कोयरी टोला रामनवमी महासमिति व गड़वा टोला रामनवमी महासमिति का अष्टमी जुलूस निकलना था. यशवंत सिन्हा सुबह बड़कागांव पहुंचे. सुबह आठ बजे से राणा मुहल्ला में अखाड़ेधारियों के साथ रहे. दिन के करीब 10.50 बजे राणा मुहल्ला से जुलूस निकला. यशवंत सिन्हा दोनों अखाड़ों को कोयरी मुहल्ला से विवादित मार्ग होते हुए सोनपुरा, हरली मेला तक ले जाना चाह रहे थे.
पर जिला प्रशासन की इसकी इजाजत नहीं दी. इसके बाद यशवंत सिन्हा जुलूस में शामिल लोगों के साथ विवादित मार्ग पर किये गये बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठ गये. डीएसपी व अन्य अधिकारियों की ओर से काफी समझाये जाने के बाद भी मामला नहीं सुलझा, तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस तीन बस में भर कर सभी को भूमि संरक्षण कार्यालय स्थित कैंप ले आयी. विधायक मनीष जायसवाल को भी पुलिस ने महुदी पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया.
कैंप जेल में अनशन
कैंप जेल में यशवंत सिन्हा, मनीष जायसवाल ने अनशन शुरू किया. यशवंत सिन्हा ने प्रशासन से कहा कि महुदी से जितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, सभी को एक जगह रखा जाये. 17 गिरफ्तार लोगों को मुफस्सिल थाने में रखा गया है. देर शाम उन्होंने अनशन समाप्त कर िदया.
लाठीचार्ज में करीब दर्जन भर ग्रामीण चोटिल
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
सैकड़ों लोगों को भी पुलिस ने किया है गिरफ्तार
यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी के विरोध में हजारीबाग के झंडा चौक पर प्रदर्शन
हम बेल नहीं लेते हैं. हमारी रिहाई होती है. शरीर की गिरफ्तारी हो सकती है, आत्मा की नहीं. हम शांतिपूर्वक महुदी से जुलूस निकालना चाहते हैं.
-यशवंत सिन्हा, पूर्व मंत्री
चार अप्रैल को महुदी आंगनबाडी से मिडिल स्कूल तक धारा 144 लागू थी. दिन के 11.30 बजे पूर्व केंद्रीय यशवंत सिन्हा ने 200 समर्थकों के साथ इसके उल्लंघन का प्रयास किया. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.-रवि शंकर शुक्ल, डीसीगिरफ्तारी के दौरान बल का प्रयोग नहीं किया गया. जुलूस के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. इसमें कांस्टेबल और इंस्पेक्टर घायल हो गये. आंसू गैस के 14 गोले छोड़े गये.
– अनूप बिरथरे, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola