हजारीबाग: विवादित मार्ग से जुलूस निकालने पर अड़े यशवंत सिन्हा, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव के महुदी में निकला था अष्टमी जुलूस बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित महुदी गांव में विवादित मार्ग से रामनवमी जुलूस ले जाने पर अड़े पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत सैकड़ों लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सभी लोगों […]
विज्ञापन
बड़कागांव के महुदी में निकला था अष्टमी जुलूस
बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित महुदी गांव में विवादित मार्ग से रामनवमी जुलूस ले जाने पर अड़े पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत सैकड़ों लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सभी लोगों को बड़कागांव से लाकर हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग पर स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय में रखा गया है. गिरफ्तारी के दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की.
घटना में कांस्टेबल रूपेश कुमार और इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के अलावा रैप के तीन जवान और छह महिला पुलिसकर्मी को चोट आयी है. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के 14 गोले छोड़े. इसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. पुलिस की ओर से िकये गये लाठीचार्ज में करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं.
कुछ अहम बातें
मनीष जायसवाल भी कैंप जेल में
पुलिस पर पथराव इंस्पेक्टर, कांस्टेबल सहित रैप के तीन जवान व छह महिला पुलिसकर्मी घायल
लाठीचार्ज में दर्जन भर ग्रामीण चोटिल
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
सैकड़ों गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










