युवा किसी काम छोटा न समझें: भवेशानंद

हजारीबाग : राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को विवि के विवेकानंद सभागार में हुआ. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची के भवेशानंद स्वामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का हजारीबाग से लगाव रहा है. यहां के युवा देश-विदेश में हजारीबाग के नाम रौशन कर […]
हजारीबाग : राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को विवि के विवेकानंद सभागार में हुआ. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची के भवेशानंद स्वामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का हजारीबाग से लगाव रहा है. यहां के युवा देश-विदेश में हजारीबाग के नाम रौशन कर सकते हैं. युवा कृषि, शिक्षा, संस्कृति एवम शिल्प में मेहनत कर रोजगार का सृजन कर सकते हैं. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने कहा कि युवा अच्छा से अच्छा काम करने की सोचें. जीवन एक बार मिला है. इसे सफल बनायें. इन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम गांधीजी की जयंती पर चलता है.
इसे निरंतर चलना चाहिए. युवाओं में इच्छाशक्ति की कमी न हो. एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक दीपक कुमार ने कहा कि विभावि की एनएसएस यूनिट झारखंड के अन्य विवि की तुलना में अच्छा काम कर रही है. प्रतिकुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि एनएसएस में स्वयंसेवक बन जाते हैं, लेकिन इनमें राष्ट्रवाद के समझ की कमी रहती है. स्वयंसेवक होने के नाते राष्ट्र के लिए मन से काम करने की जरूरत है. कमांडेंट मुन्ना सिंह ने कहा कि किसी भी काम को कर्म के रूप में लेना चाहिए. अच्छे काम की शुरुआत व्यक्ति विशेष से होती है. समाज का दायित्व बनता है कि अच्छा काम बंद न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










