पार्क में छेड़खानी को लेकर मारपीट

हजारीबाग : निर्मल महतो पार्क में एक युवती के साथ छेड़छाड़ होता देख पार्क के कर्मियों ने युवको को रोका. इसी बात पर युवकों ने कर्मियों के साथ मारपीट की. इसकी सूचना पार्क कर्मियों ने पीसीआर पुलिस को दी. पीसीआर की टीम वहां पहुंची. बाद में सभी युवकों को सदर थाना को सौंप दिया गया. […]
हजारीबाग : निर्मल महतो पार्क में एक युवती के साथ छेड़छाड़ होता देख पार्क के कर्मियों ने युवको को रोका. इसी बात पर युवकों ने कर्मियों के साथ मारपीट की. इसकी सूचना पार्क कर्मियों ने पीसीआर पुलिस को दी. पीसीआर की टीम वहां पहुंची. बाद में सभी युवकों को सदर थाना को सौंप दिया गया. हालांकि युवती ने युवकों के खिलाफ थाना में लिखित
शिकायत नहीं की. बाद में सदर पुलिस ने आरोपियों के परिजनो को बुलाया. यह घटना 18 फरवरी की शाम की है. बताया जाता है कि युवति निर्मल महतो पार्क में घुमने गयी थी. पार्क में अन्य दो युवक भी घुमने गया था. इसी दौरान दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की. इसी बीच पार्क कर्मियों से उनकी बहस हो गयी, जिसके बाद दोनों युवकों ने बाहर से कुछ युवकों को बुला लिया, फिर हंगामा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










