डॉक्टरों ने घायल महिला की पेट से निकाली गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2017 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

बरही : अज्ञात अपराधियों की गोली से घायल महिला अंजलि देवी का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है. रिम्स के डॉक्टरों ने उसके पेट से गोली निकाल दी है, मगर उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. उसे रविवार शाम को अपराधी ने कलाली रोड स्थित घर में घुस कर गोली मारी थी. […]
विज्ञापन
बरही : अज्ञात अपराधियों की गोली से घायल महिला अंजलि देवी का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है. रिम्स के डॉक्टरों ने उसके पेट से गोली निकाल दी है, मगर उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. उसे रविवार शाम को अपराधी ने कलाली रोड स्थित घर में घुस कर गोली मारी थी. गोली पेट में लगी थी. अंजलि का छोटा भाई टिंकू मेहता ने बताया कि उसकी बहन गर्भवती थी. डॉक्टर ने कहा है कि अल्ट्रा साउंड के बाद ही पता चल पायेगा कि गर्भ में शिशु सुरक्षित है या नहीं.
एक माह पहले भी घर में घुसा था नकाबपोश : टिंकू मेहता ने बताया कि करीब एक-डेढ़ माह पहले भी उसके घर में एक नकाबपोश घुसा था और अंजलि को धमका कर भाग गया था. कोई व्यक्ति मोबाइल पर अकसर अंजलि को गाली व धमकी देता था. दो माह पहले उसके पिता महेश मेहता के साथ कुछ अंजान लोगों ने मारपीट की थी. हालांकि वह यह नहीं बता पाया कि इन सभी घटनाओं के पीछे कौन है़ उसने किसी के साथ दुश्मनी की बात से इनकार किया है.
बता दें कि अंजलि का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पहले इचाक बोंगा में अनिल मेहता पिता परमेश्वर मेहता के साथ हुई है. घटना के दिन वह अपने ससुराल से बरही कलाली रोड आयी थी. पति अनिल ने ही गाड़ी पर बैठाया था. अंजलि के पिता महेश मेहता पिछले लगभग 20 वर्षों से बरही में ढेला पर मालपुआ बेचते हैं व यहां किराये के घर में रहते हैं. बरही थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली मारनेवाले अपराधी का सुराग नहीं मिल पाया है.
अंजलि के परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है. गर्भवती अंजलि के पेट में गोली मारने के पीछे कुछ तथ्य छिपा हुआ है. हमलावर की मंशा हत्या करने की होती तो सीने में या सिर में गोली मारता. मगर गोली पेट में सटा कर मारी गयी. घटना के संबंध में अंजलि के पति अनिल मेहता से पुलिस पूछताछ करनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










