तीन दिन से भूखा था इंद्रदेव, ठंड लगी, मौत

Published at :12 Dec 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन से भूखा था इंद्रदेव, ठंड लगी, मौत

हजारीबाग के कटकमसांडी की घटना कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत सारूगारू कला गांव में रविवार को 40 वर्षीय इंद्रदेव माली की मौत हो गयी. उसके घर में तीन दिन से खाना नहीं बना था. घर में अनाज का एक दाना भी नहीं था. सूचना मिलने पर मुखिया आरती देवी उसके घर पहुंची, […]

विज्ञापन
हजारीबाग के कटकमसांडी की घटना
कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत सारूगारू कला गांव में रविवार को 40 वर्षीय इंद्रदेव माली की मौत हो गयी. उसके घर में तीन दिन से खाना नहीं बना था. घर में अनाज का एक दाना भी नहीं था. सूचना मिलने पर मुखिया आरती देवी उसके घर पहुंची, तो इंद्रदेव की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि तीन दिन से घर में खाना नहीं बन रहा था.
उसका पति भूखा था और उसकी तबीयत बिगड़ गयी. उसे ठंड लग गयी थी. मुखिया ने इंद्रदेव की मौत की सूचना डीसी समेत एसडीओ, बीडीओ और सीओ को दी. घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये. हालांकि डीसी के निर्देश पर बीडीओ धीरेंद्र कुमार और कर्मचारी महेंद्र पांडेय गांव पहुंचे. घटना की जांच की और ग्रामीणों को समझाया.
पत्नी को मिली सहायता : इंद्रदेव की पत्नी सरिता देवी को 50 किलो चावल व एक हजार रुपये नकद दिये गये. पारिवारिक लाभ योजना के तहत 25 हजार रुपये नकद, प्रधानमंत्री आवास व विधवा पेंशन देने का आश्वासन दिया गया. इंद्रदेव की बच्ची रानी कुमारी का कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन करवाने का आश्वासन दिया गया. इंद्रदेव के तीन बच्चे हैं.
मुखिया आरती देवी ने भी एक हजार रुपये का सहयोग किया. इसके बाद इंद्रदेव का अंतिम संस्कार हो पाया.
तीन दिन से नहीं जला था चूल्हा
दो माह से नहीं मिल रहा था अनाज
बताया जाता है कि इंद्रदेव माली के पास पहले बीपीएल कार्ड था. बाद में बीपीएल कार्ड को हेल्थ कार्ड में तब्दील कर दिया गया. इसके तहत घर के प्रत्येक सदस्य को पांच-पांच किलो अनाज का प्रावधान था. लेकिन पिछले दो माह से परिवार को अनाज नहीं मिल रहा था.
कटकमसांडी में सीओ ही एमओ के प्रभार में हैं. इसमें सीओ नीतू कुमारी ही स्पष्ट कुछ बोल सकती हैं. घटना की जानकारी मिली है. मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. दोषियों पर कार्रवाई होगी.
-धीरेंद्र कुमार, बीडीओ
आरोप निराधार है. मृतक के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता दी जायेगी.
-शशिरंजन, एसडीओ, कटकमसांडी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola