जनता को नहीं मिली जाम से मुक्ति

Published at :09 Dec 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
जनता को नहीं मिली जाम से मुक्ति

सुबह से शाम तक जाम से जूझ रहे हैं लोग बड़कागांव : कर्णपुरा क्षेत्र का इलाका तीन वर्षों से सड़क जाम से जूझ रहा है. कर्णपुरा क्षेत्र के टंडवा, लयसुकवार, बेलापेटो, केरेडारी, गरीकला, बड़कागांव, बरवाडीह, फतहा, कुंडिलबागी, खपरियावां, हजारीबाग रोड के लोग जाम से त्राहिमाम हैं. सुबह से शाम तक जाम से जूझ रहे हैं. […]

विज्ञापन
सुबह से शाम तक जाम से जूझ रहे हैं लोग
बड़कागांव : कर्णपुरा क्षेत्र का इलाका तीन वर्षों से सड़क जाम से जूझ रहा है. कर्णपुरा क्षेत्र के टंडवा, लयसुकवार, बेलापेटो, केरेडारी, गरीकला, बड़कागांव, बरवाडीह, फतहा, कुंडिलबागी, खपरियावां, हजारीबाग रोड के लोग जाम से त्राहिमाम हैं. सुबह से शाम तक जाम से जूझ रहे हैं. स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थी समेत राहगीरों के लिए सफर करना मुसीबत बन कर रह गया है.
लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वर्ष 2015 में तत्कालीन उपायुक्त मुकेश कुमार ने नो इंट्री का नियम लागू किया था. कुछ माह तक तो इसका पालन हुआ, लेकिन उनके तबादले के साथ ही इस नियम की धज्जियां उड़ गयी. सुबह से लेकर शाम तक भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola