ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रू-ब-रू

Published at :09 Dec 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रू-ब-रू

बरकट्ठा : झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव ने बुधवार को चलकुशा में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया. चेयरमैन सेवाटांड़ पंचायत के रागडीह गांव में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. अध्यक्षता पूर्व मुखिया दशरथ यादव ने की, जबकि संचालन बाबूलाल यादव ने किया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदन देवी, […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव ने बुधवार को चलकुशा में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया. चेयरमैन सेवाटांड़ पंचायत के रागडीह गांव में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. अध्यक्षता पूर्व मुखिया दशरथ यादव ने की, जबकि संचालन बाबूलाल यादव ने किया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदन देवी, प्रमुख लखिया देवी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक एवं नंदलाल मंडल मौजूद थे. विधायक ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान की बात कही. इस दौरान वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, बिजली, सड़क, सिंचाई समेत अन्य समस्याओं को ग्रामीणों ने रखा.
विधायक ने कहा कि प्रत्येक पंचायत क्षेत्र से दस-दस प्रमुख योजनाओं का चयन जनता की राय से तय होगी. इस अवसर पर जयदेव चौधरी, आलोक सिंह, रहमान अंसारी, केदार यादव, मनोज सिंह, मनोहर चौधरी, दुर्गा चौधरी, रामदेव यादव, महेंद्र दास, अजय यादव, जेई प्रदीप कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola