ग्राहकों ने किया हंगामा सड़क जाम की कोशिश

Published at :08 Dec 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों ने किया हंगामा सड़क जाम की कोशिश

पदमा : बैंक ऑफ इंडिया के रोमी शाखा में पिछले पांच दिनों से कैश नहीं है. लोग रोजाना घंटों कतार में खड़े होकर लौट रहे थे. बुधवार को उनके सब्र का बांध टूट गया. कैश नहीं मिलने से परेशान ग्राहकों ने बैंक की शाखा में जम कर हंगामा किया. हंगामा देख शाखा प्रबंधक मनीष कुमार […]

विज्ञापन
पदमा : बैंक ऑफ इंडिया के रोमी शाखा में पिछले पांच दिनों से कैश नहीं है. लोग रोजाना घंटों कतार में खड़े होकर लौट रहे थे. बुधवार को उनके सब्र का बांध टूट गया. कैश नहीं मिलने से परेशान ग्राहकों ने बैंक की शाखा में जम कर हंगामा किया. हंगामा देख शाखा प्रबंधक मनीष कुमार बैंक से निकल गये. गुस्सायी महिलाओं ने इस दौरान सड़क जाम करने की भी कोशिश की.
बाद में स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ. लोग शाखा प्रबंधक पर आरोप लगा रहे थे कि कुछ खास लोगों को बैंक का समय समाप्त होने के बाद भी बीस-बीस हजार रुपये तक का भुगतान किया जाता है. वहीं पांच दिनों से दौड़ रही महिलाओं को लौटा दिया जाता है. इस दौरान कई महिलाएं रो भी पड़ीं. महिलाओं का कहना था कि अपने बच्चों के इलाज और घर में खाने के लिए अनाज खरीदने तक के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है.
एटीएम में भी पैसा नहीं
रोमी में एटीएम भी आठ दिनों से बंद है. इस संबध में शाखा प्रबंधक ने बताया कि हम क्या करें, जब हमें कैश मिल हीं नही रहा है. प्रबंधक की दलील थी कि कैश मांग कर थक गया हूं, लेकिन ऊपर में कोई सुन नहीं रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola