पशु का सिर फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Published at :08 Dec 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
पशु का सिर फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के इचाक गोबरबंदा में मवेशी के कटे सिर को तीन युवकों ने रखा था. इस मामले में पुलिस ने सुबोध कुमार मेहता (पिता-बासुदेव प्रसाद मेहता) ग्राम, बरियठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं गिरफ्तार एक नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह भेजा गया है. वहीं तीसरे आरोपी सुबोध कुमार […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के इचाक गोबरबंदा में मवेशी के कटे सिर को तीन युवकों ने रखा था. इस मामले में पुलिस ने सुबोध कुमार मेहता (पिता-बासुदेव प्रसाद मेहता) ग्राम, बरियठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं गिरफ्तार एक नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह भेजा गया है. वहीं तीसरे आरोपी सुबोध कुमार मेहता (पिता-सीताराम मेहता), ग्राम बरियठ की तलाश पुलिस कर रही है. एसपी भीमसेन टुटी ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी.
मामले को लेकर इचाक थाना में कांड संख्या 213-16 धारा 153ए, 153बी, 295, 298 के तहत मामला दर्ज किया गया था. ज्ञात हो कि गोबरबंदा मसजिद परिसर में चार दिसंबर की रात पशु के सिर को फेंक दिया गया था. मामले को लेकर डीसी रवि शंकर शुक्ला, एसपी भीमसेन टुटी, एसडीओ शशिरंजन की पहलदोनों पक्षों की ओर से शांति बहाल की गयी थी.
इचाक मोड़ में बनायी थी योजना: एसपी भीमसेन टुटी ने बताया कि सुबोध ने कबूला है कि चार दिसंबर को दोपहर 12 बजे इचाक मोड़ में तीनों ने घटना की योजना बनायी थी. गोबरबंदा मसजिद में पशु का सिर फेंकने के लिए 250 रुपये लेकर हीरो होंडा मोटरसाइकिल से इचाक मोड़ गये. वहां पशु का सिर खरीदने का प्रयास किया.
नहीं मिलने पर तीन दुकानों के बाद 240 रुपये में सिर का आधा भाग खरीद पॉलिथीन में लेकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा और इचाक मोड़ आये. रात करीब 11 बजे तीनों ने मिल कर घटना को अंजाम दिया. एसपी ने बताया कि बानादाग घटना की भी जांच हो रही है, जिसका शीघ्र खुलासा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola