तंबाकू सेवन व बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश

हजारीबाग : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर डीएलसीसी एवं सीएलएमसी की बैठक उपायुक्त कक्ष में हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी रविशंकर शुक्ला ने की. इसमें सिविल सर्जन, डीडीसी, अपर समाहर्ता, डीएलओ, एसीएमओ व डीइइओ समेत सभी विभागों के पदाधिकारी, स्कूल एवं कॉलेजों के शिक्षक व मनोवैज्ञानिक शामिल हुए. डीसी ने तंबाकू एवं इससे बने उत्पाद […]
हजारीबाग : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर डीएलसीसी एवं सीएलएमसी की बैठक उपायुक्त कक्ष में हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी रविशंकर शुक्ला ने की. इसमें सिविल सर्जन, डीडीसी, अपर समाहर्ता, डीएलओ, एसीएमओ व डीइइओ समेत सभी विभागों के पदाधिकारी, स्कूल एवं कॉलेजों के शिक्षक व मनोवैज्ञानिक शामिल हुए. डीसी ने तंबाकू एवं इससे बने उत्पाद का सेवन व बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया.
इससे संबंधित कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही. सभी सरकारी संस्थानों में तंबाकू निषेध का बैनर, पोस्टर लगाने का निर्देश नोडल पदाधिकारी को दिया. सभी विद्यालयों में तंबाकू से होनेवाले नुकसान पर क्विज कराने को कहा. बैठक में स्कवायड टीम का गठन किया गया. साथ ही टीम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पीसीआर वैन को भी शामिल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










