16 दुकानों के लिए 146 लोग लगायेंगे बोली

Published at :02 Dec 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
16 दुकानों के लिए 146 लोग लगायेंगे बोली

हजारीबाग : नगर निगम की 16 दुकानों की खुली डाक नीलामी पांच दिसंबर को होगी. दुकान की नीलामी में भाग लेने के लिए 146 लोगों ने आवेदन भरा है. इसके लिए सभी आवेदकों ने एक-एक हजार का डीडी जमा किया है. आवेदन जमा करने की तिथि एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक निर्धारित है. आवेदन […]

विज्ञापन
हजारीबाग : नगर निगम की 16 दुकानों की खुली डाक नीलामी पांच दिसंबर को होगी. दुकान की नीलामी में भाग लेने के लिए 146 लोगों ने आवेदन भरा है. इसके लिए सभी आवेदकों ने एक-एक हजार का डीडी जमा किया है. आवेदन जमा करने की तिथि एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक निर्धारित है.
आवेदन जमा करने के लिए आवेदक को अग्रिम राशि के रूप में नीचे तल्ला के लिए एक लाख 25 हजार और ऊपरी तल्ले के दुकान के लिए एक लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा. यह दुकान नगर निगम कार्यालय के पीछे दो मंजिला बनाया गया है. आवेदन जमा नगर निगम कार्यालय में होगी और इसकी नीलामी भी नगर निगम कार्यालय में की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola