सीसीएल कर्मी अगवा, मांगी 20 लाख फिरौती

Published at :29 Nov 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
सीसीएल कर्मी अगवा, मांगी 20 लाख फिरौती

चरही : हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा गांव निवासी डंपर ऑपरेटर कैला गंझु का अपहरण कर लिया गया. अपराधियों ने अगवा सीसीएल कर्मी के पुत्र को फोन कर 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की है. परिजनों ने चरही थाना में मामला दर्ज कराया है. परिजनों के अनुसार, रविवार […]

विज्ञापन
चरही : हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा गांव निवासी डंपर ऑपरेटर कैला गंझु का अपहरण कर लिया गया. अपराधियों ने अगवा सीसीएल कर्मी के पुत्र को फोन कर 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की है. परिजनों ने चरही थाना में मामला दर्ज कराया है. परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब एक बजे चार लोग घर पर आये.
उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कैला गंझु ने दरवाजा खोल दिया. इसके बाद उन्हें घर से बाहर ले जाने लगे. पत्नी सुनीता ने जब पूछा कि इन्हें कहां ले जा रहे हैं, तो उन लोगों ने कहा कि एक आदमी से मिलाने ले जा रहे हैं. थोड़ी देर में लौट कर आते हैं. इसके बाद कैला गंझु घर नहीं लौटे. वहीं अपराधियों ने उनके पुत्र विक्की गंझु को फोन कर फिरौती मांगी. चरही थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने बताया कैला की तलाश में छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola