बरकट्ठा में बंद का असर जीटी रोड जाम, प्रदर्शन

Published at :26 Nov 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
बरकट्ठा में बंद का असर जीटी रोड जाम, प्रदर्शन

चरही : सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में शुक्रवार को बरकट्ठा में झारखंड बंद का मिलाजुला असर रहा़ बरकट्ठा में आदिवासी संघर्ष मोरचा के बैनर तले लोगों ने मुख्य चौक के समीप जीटी रोड को जाम किया. सडक जाम करनेवालों में रामजी बेसरा, बाबूराम मांझी, मनोज मुर्मू, राजू बास्के, बाबूराम मरांडी, राजाराम […]

विज्ञापन

चरही : सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में शुक्रवार को बरकट्ठा में झारखंड बंद का मिलाजुला असर रहा़ बरकट्ठा में आदिवासी संघर्ष मोरचा के बैनर तले लोगों ने मुख्य चौक के समीप जीटी रोड को जाम किया. सडक जाम करनेवालों में रामजी बेसरा, बाबूराम मांझी, मनोज मुर्मू, राजू बास्के, बाबूराम मरांडी, राजाराम मुर्मू समेत अन्य लोग शामिल थे़

कुछ देर बाद बरकट्ठा पुलिस ने जाम स्थल पर पहुंची. वहीं से सभी को पकड़ कर थाना लाया गया. बरकट्ठा में जीटी रोड से गुजरने वाली लंबी दूरी के मालवाहक एवं यात्री वाहनों का परिचालन आमदिनों की अपेक्षा कम हुआ. बरकट्ठा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दूर-दराज से आनेवाले लोगों की संख्या कम रही. इस दौरान बरकट्ठा एवं गोरहर थाना पुलिस गश्त लगाती रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola