कुख्यात अपराधियों को किया जायेगा जिलाबदर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

सख्ती. सीआइडी व जिला पुलिस संयुक्त रूप से करेगी कार्रवाई हजारीबाग : सीआइडी व जिला पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से बड़े व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की जायेगी. यह बात सीआइडी के एडीजी अजय कुमार ने कही. सीआइडी एडीजी अजय कुमार बुधवार को झारखंड पुलिस अकादमी में डीआइजी-हजारीबाग, डीआइजी-पलामू […]
विज्ञापन
सख्ती. सीआइडी व जिला पुलिस संयुक्त रूप से करेगी कार्रवाई
हजारीबाग : सीआइडी व जिला पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से बड़े व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की जायेगी. यह बात सीआइडी के एडीजी अजय कुमार ने कही. सीआइडी एडीजी अजय कुमार बुधवार को झारखंड पुलिस अकादमी में डीआइजी-हजारीबाग, डीआइजी-पलामू एवं कई जिलों के एसपी के साथ बैठक कर रणनीति बनायी. एडीजी ने बताया कि राज्य में सक्रिय 240 बड़े व शातिर अपराधियों की सूची बनायी गयी थी. इसमें सीआडी और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 120 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई. 101 अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है. इनमें कई अपराधियों पर सीसीए एक्ट लगाने के लिए कार्रवाई चल रही है.
अंतरराज्यीय व अंतर जिला गिरोह पर कार्रवाई: एडीजी ने कहा कि अंतरराज्जीय व अंतर जिला गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी सीआइडी की टीम और जिला पुलिस की टीम करेंगे. वैसे गिरोहों की सूची भी तैयार की जा रही है, बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के बाद से फरार हैं. टीम अपहरण, हत्या, सडक-लूट, बैंक डकैती, लेवी वसूली समेत अन्य घटनाओं पर रोक के लिए मिलकर काम करेंगे.
इस दौरान एडीजी ने बड़ी घटनाओं व अपराध की समीक्षा की. एडीजी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अमन-चैन बिगाड़नेवाले अपराधियों को चिह्नित कर जिला बदर की कार्रवाई करें. बैठक में आइजी संपत मीणा, पलामू डीआइजी साकेत कुमार, हजारीबाग डीआइजी उपेंद्र कुमार, एसपी भीमसेन टुटी, रामगढ़ एसपी एस तमिल वानन, कोडरमा एसपी जी क्रांति कुमार, गिरिडिह एसपी, धनबाद एसपी समेत अन्य जिला के एसपी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










