अब नहीं जाना पड़ेगा लकड़ी चुनने के लिए जंगल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Nov 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मंगलवार को हजारीबाग से की. इस दौरान विनोबाभावे विवि सभागार में 10 बीपीएल महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे गये. केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिंन्हा, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव, जानकी यादव, सचिव विनय चौबे, डीआइजी उपेंद्र कुमार,डीसी रविशंकर शुक्ला की मौजूदगी में यह […]
विज्ञापन
हजारीबाग : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मंगलवार को हजारीबाग से की. इस दौरान विनोबाभावे विवि सभागार में 10 बीपीएल महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे गये. केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिंन्हा, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव, जानकी यादव, सचिव विनय चौबे, डीआइजी उपेंद्र कुमार,डीसी रविशंकर शुक्ला की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ. हजारीबाग जिले में 5551 बीपीएल परिवारों को इस योजना से जोड़ा गया है.
गैस कनेक्शन पाकर खुश: मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों के हाथों गैस कनेक्शन लेनेवाली महिलाओं में खुशी देखी गयी. फिरोजा बानो, रूबी खातून, रौशन आरा, धनी देवी, अंजु देवी, जैबो निशां समेत कई महिलाओं ने इस योजना के शुरू होने पर खुशी जतायी. उनका कहना था: अब हम लोगों को ईंधन इकट्ठा के लिये जंगल या खेत नहीं जाना पड़ेगा. खाना पकाना अब आसान हो गया.
स्मृति चिह्न भेंट किया: डीसी रविशंकर शुक्ला ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को भगवान शिव परिवार की स्मृति चिह्न भेंट किया. कार्यक्रम में मंत्री जयंत सिन्हा, मनोज यादव, जानकी यादव एवं मनीष जायसवाल को मिट्टी से बनी कलाकृति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गयी.
बहनों के लिए तोहफा: चौबे
स्वागत भाषण खाद्य आपूर्ति विभाग उपभोक्ता मामले के सचिव विनय कुमार चौबे ने दिया. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के 390 गैर वितरकों के माध्यम से इस योजना की शुरुआत की गयी है. भैया दूज के अवसर पर बहनों के लिये एक उपहार है. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन हिंदुस्तान पेट्रोलियम के महाप्रबंधक गौतम मोहडी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










