नकदी व तीन लाख की लूट

Published at :02 Nov 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
नकदी व तीन लाख की लूट

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अलकोपी गांव निवासी तुलसी यादव के घर में घुस कर अपराधियों ने नकदी समेत लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात लूटे और फरार हो गये. घटना 31 अक्तूबर की रात करीब 11.30 बजे घटी. इस दौरान अपराधियों ने जम कर उत्पात मचाया और नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात, […]

विज्ञापन
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अलकोपी गांव निवासी तुलसी यादव के घर में घुस कर अपराधियों ने नकदी समेत लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात लूटे और फरार हो गये. घटना 31 अक्तूबर की रात करीब 11.30 बजे घटी.
इस दौरान अपराधियों ने जम कर उत्पात मचाया और नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात, बाइक (जेएच-02एच8019) पांच मोबाइल लेकर भाग गये. भुक्तभोगी तुलसी यादव ने बताया अपराधियों की संख्या छह-सात थी और सभी हथियारों से लैस थे. अपराधियों ने घर के लोगों को हथियार का भय दिखा कर कब्जे में ले लिया. उसके बाद सभी को एक कमरे में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. गृहस्वामी के अनुसार चार अपराधियों के हाथ में रिवाल्वर था, जबकि अन्य लाठी-डंडे से लैस थे. सभी दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुसे थे.
एक-एक घर की ली तलाशी: गृहस्वामी के अनुसार लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक-एक घर की तलाशी ली.मां के पास से बक्से की चाबी लेकर हर कमरे की तलाशी ली. सभी नकाब में थे. जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, उस वक्त घर में कुल छह सदस्य थे. घटना के बाद सूचना विष्णुगढ़ पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी तेज नारायण बेसरा घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola