सरकार ने झारखंड टाइगर ग्रुप पर लगाया प्रतिबंध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड टाइगर ग्रुप को राज्य सरकार ने प्रतिबंधित घोषित किया है. इस ग्रुप को गठन की तिथि से असंवैधानिक घोषित करने की स्वीकृति सरकार ने दे दी है. झारखंड टाइगर ग्रुप की गतिविधि से लोक व्यवस्था एवं शाति के लिए घातक बताते हुए इसे अपराध अधिनियम-1908 के विभिन्न धाराओं द्वारा प्रदत शक्तियों के […]
विज्ञापन
हजारीबाग : झारखंड टाइगर ग्रुप को राज्य सरकार ने प्रतिबंधित घोषित किया है. इस ग्रुप को गठन की तिथि से असंवैधानिक घोषित करने की स्वीकृति सरकार ने दे दी है. झारखंड टाइगर ग्रुप की गतिविधि से लोक व्यवस्था एवं शाति के लिए घातक बताते हुए इसे अपराध अधिनियम-1908 के विभिन्न धाराओं द्वारा प्रदत शक्तियों के आधार पर संगठन को गैर कानूनी घोषित किया गया है.
टाइगर ग्रुप पर प्रतिबंध लगाने के लिए एसपी हजारीबाग ने राज्य सरकार को पत्र लिखा था, जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई की. झारखंड टाइगर ग्रुप जिले के बड़कागांव, केरेडारी, उरीमारी ,गिद्दी एवं चतरा जिला के टंडवा, सिमरिया समेत अन्य क्षेत्रों में सक्रिय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










