अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध

Published at :28 Oct 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध

बरही. बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव ने प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया है. इसके विरोध में पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ गुरुवार को बरही में मार्च किया. मार्च में बरही के दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर शामिल हुए. इस दौरान प्रशासन विरोधी नारे लगाये गये. […]

विज्ञापन
बरही. बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव ने प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया है. इसके विरोध में पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ गुरुवार को बरही में मार्च किया. मार्च में बरही के दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर शामिल हुए. इस दौरान प्रशासन विरोधी नारे लगाये गये. बाद में नया दुर्गा मंडप के समीप विरोध सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए अकेला यादव ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने की मांग की. वहीं अतिक्रमण के मामले में जिन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है, उसे वापस लेने की मांग की. कार्यक्रम में भाजपा नेता भगवान केसरी, कुणाल कतरियार सहित कई समर्थक शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola